
युवाओं को जागरूक कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना उद्देश्य : परमानंद सिंह कुशवाहा… 7 अक्टूबर को खगड़िया में होगा ‘बिहार युवा संवाद’ कार्यक्रम…नशे से दूर रहकर शिक्षा व रोजगार पर ध्यान देने की अपील
युवाओं को जागरूक कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना उद्देश्य : परमानंद सिंह कुशवाहा… 7 अक्टूबर को खगड़िया में होगा ‘बिहार युवा संवाद’ कार्यक्रम…नशे से दूर रहकर शिक्षा व रोजगार पर ध्यान देने की अपील
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘मजबूत संकल्प–युवा विकल्प’ एवं ‘राष्ट्रीय लोक मोर्चा–बिहार युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 7 अक्टूबर को खगड़िया में किया जाएगा। बताया जाता है कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे शिव-पार्वती विवाह भवन, सूर्य मंदिर चौक (खगड़िया) में होगा। कार्यक्रम के आयोजक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं न्यू कोशी हॉस्पिटल के निदेशक परमानंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 2 अक्टूबर से यह कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सकारात्मक सोच एवं सक्रिय भागीदारी से समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि खगड़िया में आयोजित होने वाले युवा संवाद में युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार यादव एवं प्रधान महासचिव प्रतीक कुशवाहा विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहेंगे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




