
खगड़िया: विकास कार्यों में लाएं तेजी, समयसीमा में योजनाएं पूरी करें : डीडीसी
खगड़िया: विकास कार्यों में लाएं तेजी, समयसीमा में योजनाएं पूरी करें : डीडीसी
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ सोमवार 5 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्रेया श्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, VB-G RAM G, पंचायती राज, जल-जीवन-हरियाली सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराए जाने से आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग एवं प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें।
उप विकास आयुक्त ने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





