खगड़िया: अतिपिछड़ों के सच्चे हिमायती हैं नीतीश कुमार : बबलू मंडल…जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प…

खगड़िया: अतिपिछड़ों के सच्चे हिमायती हैं नीतीश कुमार : बबलू मंडल...जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प…


खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/शहर के कचहरी रोड स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, खगड़िया की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया ने की। इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, माला एवं बुके भेंटकर भव्य स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सशक्त एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने गत 9 सितंबर को शारदा फार्म हाउस, बछौता में आयोजित फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार के विकास के शिल्पकार नीतीश कुमार अतिपिछड़ा, महिला सहित समाज के सभी वर्गों के सच्चे हिमायती हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन की अवधारणा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से बिहार में विकास की नई इबारत लिखी गई है। उनके नेतृत्व में अतिपिछड़ा समाज को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आज जिस विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है, उसमें नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, ईमानदार प्रयास एवं जनकल्याणकारी नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जबकि विशिष्ट अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जमकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बेबाकी से गिनायीं। उन्होंने नीतीश संवाद कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता पर सभी को साधुवाद दिया। कहा कि हम अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ समेत सभी प्रकोष्ठों को सदर विधायक बबलू मंडल के मार्गदर्शन में और अधिक मजबूत बनायेंगे।
वहीं, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया ने प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
बैठक में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,मदन मोहन मेहता, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, धर्मेंद्र महतो, प्रभाकर चौधरी मन्टून, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अनिल जयसवाल,उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया, नन्दलाल मंडल,युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, महासचिव राजीव रंजन, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, कार्यालय प्रभारी राजीव ठाकुर,कर्मदेव सिंह, राजीव भाई पटेल, अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल, राजेश कुमार, रामानंद सिंह, प्रमोद चौरसिया, अनिल महतो, शम्भू चौधरी,सिकेन्द्र चौधरी,रूपन शर्मा,नन्दकिशोर मंडल सहित अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों व पदाधिकारियों सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close