खगड़िया: बाढ़ के बीच 95 वर्षीय चंद्रशेखर यादव का सेवा संकल्प…नाव से गांव जाकर दान करेंगे तीन महीने की पेंशन…

खगड़िया: बाढ़ के बीच 95 वर्षीय चंद्रशेखर यादव का सेवा संकल्प…नाव से गांव जाकर दान करेंगे तीन महीने की पेंशन…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एनएच-31 परमानंदपुर, खगड़िया का नाम जिनके नाम पर रखा गया है। श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव 95 वर्ष की उम्र में भी सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करने जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति के बीच श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव नाव के माध्यम से अपने मूल गांव बरखंडी टोला, रहीमपुर दक्षिणी पंचायत, खगड़िया पहुंच रहे हैं। गांव पहुंचकर वे अपनी तीन महीने की पेंशन की राशि ग्रामीणों को दान करेंगे।

उनके पुत्र डॉ. स्वामी विवेकानंद, इंजीनियर धर्मेंद्र एवं डॉ. सत्यम ने बताया कि उनके पिता उम्र के इस पड़ाव पर भी समाज और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बाढ़ के बीच नाव से गांव पहुंचकर पेंशन की राशि दान करने का उनका निर्णय उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनके पिता का मानना है कि समाज से मिले सहयोग और सम्मान का एक हिस्सा समाज के जरूरतमंद लोगों के काम आना चाहिए। 95 वर्ष की उम्र में भी उनका यह संकल्प आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। बाढ़ के बीच नाव से गांव की ओर बढ़ते 95 वर्षीय चंद्रशेखर प्रसाद यादव और जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए तीन महीने की पेंशन दान करने का उनका फैसला मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गया है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close