बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी…बांटी राहत सामग्री…बलुआही आश्रय स्थल और बाबू मध्य विद्यालय राहत शिविर का लिया जायजा… पीड़ितों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी…बांटी राहत सामग्री…बलुआही आश्रय स्थल और बाबू मध्य विद्यालय राहत शिविर का लिया जायजा… पीड़ितों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से नगर परिषद क्षेत्र के कई निचले इलाकों में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच नगर परिषद प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बुधवार को वार्ड संख्या-31 स्थित बलुआही आश्रय स्थल और वार्ड संख्या-30 स्थित बाबू मध्य विद्यालय राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
नगर सभापति ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर भोजन, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित की गई।
बलुआही आश्रय स्थल पर उन्होंने पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर परिषद प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है तथा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
इसके बाद नगर सभापति बाबू मध्य विद्यालय स्थित राहत शिविर पहुंचीं। यहां भी उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याएं सुनीं और शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से राहत शिविर में भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा जरूरत के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है नगर परिषद’
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि “बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में नगर परिषद खगड़िया अपने नगरवासियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। प्रभावित परिवारों तक सरकार की राहत पहुंचाना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित वार्डों में लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी लोगों को आवश्यकता होगी, वहां संबंधित टीम को भेजकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने तथा गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की।
नगर परिषद प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों एवं राहत शिविरों में लगातार पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। राहत कार्यों के दौरान प्रभावित परिवारों की वास्तविक जरूरतों को चिह्नित कर उसके अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close