डॉ. पवन गुप्ता के निधन से मर्माहत मनोहर यादव…पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

डॉ. पवन गुप्ता के निधन से मर्माहत मनोहर यादव…पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ माड़र दक्षिणी पंचायत निवासी स्मृतिशेष डॉ. पवन गुप्ता, (ग्रामीण चिकित्सक) उनकी पत्नी एवं निजी चालक के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बुधवार को खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मनोहर यादव ने कहा कि डॉ. पवन गुप्ता केवल चिकित्सकीय सेवा से जुड़े व्यक्ति ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। वे जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। गरीब एवं असहाय परिवारों की सहायता के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी वे बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करते थे। उनके व्यवहार और सहयोग की भावना के कारण क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में डॉ. पवन साह, उनकी पत्नी और चालक की एक साथ हुई मौत अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली घटना है। एक परिवार के लिए इस तरह अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. पवन गुप्ता का निधन उनके परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी बड़ी क्षति है। उनके सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की भावना को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और साहस दें। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत डॉ. पवन साह, उनकी पत्नी एवं चालक को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close