
खगड़िया में महिला जदयू की समीक्षात्मक बैठक …बूथ स्तर तक महिला जदयू को मजबूत बनाने का संकल्प… खुशबू रानी बोलीं—महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक…
खगड़िया में महिला जदयू की समीक्षात्मक बैठक …बूथ स्तर तक महिला जदयू को मजबूत बनाने का संकल्प… खुशबू रानी बोलीं—महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 26 अगस्त को जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला अतिथि गृह के सभागार में जदयू जिला महिला प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय ने की, जबकि संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि महिला जदयू की प्रदेश संगठन प्रभारी खुशबू रानी, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, जदयू प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतों , जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव फातिमा खातून सहित अन्य अतिथियों का महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय एवं महिला पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, माला और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी खुशबू रानी ने स्वागत-सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खगड़िया की धरती संगठन के लिए उर्वरा भूमि है। यहां महिला जदयू की कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति जिस तरह का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण दिखाई दे रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट पर एनडीए की सफलता में महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके लिए उन्होंने जिले की सभी महिला कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है। साथ ही जदयू के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित, रोजगारपरक, आत्मनिर्भर और सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संगठन को मजबूत करना समय की मांग है।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने महिला संगठन प्रभारी खुशबू रानी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त धारदार मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्त्ता निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने महिला जदयू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण के कारण संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए जहां भी उनकी जरूरत होगी, वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।
महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने संगठन के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, पंकज चौधरी, राजनीति प्रसाद सिंह, डॉ रवि एवं जयप्रकाश मौर्य सहित अन्य आमंत्रित अतिथि के रुप में मौजूद थे।
वहीं महिला जदयू की पदाधिकारियों में विणा पासवान, निर्मला कुमारी, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, वन्दना भारती, मिथलेश देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए महिला जदयू को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




