ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधानसभा में गरजे विधायक बबलू मंडल…खगड़िया विधानसभा की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग उठाई

ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधानसभा में गरजे विधायक बबलू मंडल…खगड़िया विधानसभा की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग उठाई

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में पर्यटन उद्योग समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण विकास विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षात्मक बैठक में खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी एवं जर्जर सड़कों की स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए इनके शीघ्र मरम्मत, पुनर्निर्माण एवं नई सड़कों के निर्माण की दिशा में सकारात्मक और ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाली कई ग्रामीण सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। इन सड़कों की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा हैं। बेहतर सड़क सुविधा से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच मिलती है।

इन जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

विधायक बबलू कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं व्यापक सर्वेक्षण कराने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से मेहसौड़ी से अमनी तक, सोनमनकी रोड से माड़र तक, सोनमनकी रोड से सिमराहा तक तथा बछौता से बिशनपुर तक की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग रखी। इसके अलावा बखरी-खगड़िया पथ के सौराय ढाला से सौराय गांव (रेलवे पटरी) तक, सोनमनकी-खगड़िया पथ के रोज बर्ड स्कूल से भिरयाही पोखर होते हुए अलौली पथ तक तथा दुर्गापुर से मथार दियारा तक की सड़क की मरम्मत की आवश्यकता पर भी विधायक ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने कहा कि केवल चिन्हित सड़कों की मरम्मत ही पर्याप्त नहीं है। पूरे विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों का विभागीय स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। सर्वेक्षण के दौरान जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त पाई जाएं, वहां उनकी स्थिति और आवश्यकता के आधार पर प्राथमिकता तय कर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिए।

दो नई सड़कों के निर्माण की भी उठी मांग

बैठक में विधायक ने क्षेत्र में नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की आवश्यकता को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने खगड़िया-अलौली पथ के भिरयाही पोखर से बिशनपुर ढाला तक नई सड़क के निर्माण की मांग की। इसके साथ ही सोनमनकी से बलोर लोहा पुल तक नई सड़क निर्माण की आवश्यकता भी विभाग के समक्ष रखी। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होने से लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

विभाग से सकारात्मक और ठोस कार्रवाई की मांग

समीक्षात्मक बैठक में विधायक ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सड़कों से संबंधित समस्याओं को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए, बल्कि स्थल निरीक्षण, सर्वेक्षण और तकनीकी जांच के बाद कार्ययोजना तैयार कर धरातल पर काम शुरू किया जाए। उन्होंने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना है। सड़क, जलनिकासी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों को संबंधित विभागों के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उठाए गए इन मुद्दों से खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज होने की उम्मीद है। विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर नई सड़कों का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास जारी रहेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close