
खगड़िया: 24 अगस्त को आरोग्यम हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ…बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिलेगी सौगात : सतीश कुमार यादव
खगड़िया: 24 अगस्त को आरोग्यम हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ…बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिलेगी सौगात : सतीश कुमार यादव 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/शहरवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोग्यम हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 24 अगस्त 2026 सोमवार को किया जाएगा। अस्पताल का नया प्रतिष्ठान सदर अस्पताल चौक, खगड़िया में स्थापित किया गया है।आरोग्यम हॉस्पिटल के व्यवस्थापक सतीश कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल के शुभारंभ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोग्यम हॉस्पिटल के माध्यम से खगड़िया एवं आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं मरीजों को उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल से जुड़े चिकित्सक डॉ. एस. एम. जियाउल हक (MBBS), जनरल फिजिशियन हैं, जिनके मार्गदर्शन में मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास रहेगा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ सुविधाजनक एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए। सतीश कुमार यादव ने बताया कि शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी से समारोह में उपस्थित होकर आरोग्यम हॉस्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।उन्होंने कहा कि आरोग्यम हॉस्पिटल खगड़िया में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




