
हरिराज क्लिनिक को कौशी एक्सप्रेस का विशेषांक प्रेषित… डॉ. पंकज ने की उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशन की सराहना
हरिराज क्लिनिक को कौशी एक्सप्रेस का विशेषांक प्रेषित… डॉ. पंकज ने की उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशन की सराहना…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बुधवार को गोगरी-जमालपुर स्थित हरिराज क्लिनिक के संचालक सह चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार को कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र का विशेषांक अवलोकनार्थ प्रेषित किया गया। इस दौरान कौशी एक्सप्रेस के संपादक पुरुषोत्तम कुमार ‘इंकलाब’ ने चिकित्सकद्वय को विशेषांक उपलब्ध कराया तथा क्लिनिक में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि खगड़िया से प्रकाशित कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र का मल्टी कलर में उच्च गुणवत्ता के साथ प्रकाशन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाचारपत्र में स्थानीय खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर आम लोगों तक क्षेत्र की गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं डॉ. दिव्या हरिराज क्लिनिक में जनरल फिजिशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान कर रही हैं। महिला स्वास्थ्य, स्त्री रोग एवं प्रसूति से संबंधित मामलों के साथ-साथ सामान्य रोगों के उपचार में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। क्लिनिक में महिला मरीजों के लिए चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय क्षेत्र के मरीजों को काफी सुविधा मिल रही है। मालूम हो कि हरिराज क्लिनिक में जनरल फिजिशियन, नवजात एवं शिशु रोग, महिला एवं स्त्री रोग, प्रसूति सेवा, टीकाकरण तथा 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। क्लिनिक में सामान्य प्रसव सहित महिला एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा तथा महिला चिकित्सक की 24 घंटे उपलब्धता भी बताई गई। इस मौके पर पुरुषोत्तम कुमार ‘इंकलाब’ ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की जानकारी समाज तक पहुंचाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सही एवं उपयोगी जानकारी लोगों तक पहुंचने से जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। इस दौरान हरिराज क्लिनिक के चिकित्सक एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




