ईओ विमल कुमार हत्याकांड : कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में खगड़िया नगर परिषद बंद…अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज…

ईओ विमल कुमार हत्याकांड : कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में खगड़िया नगर परिषद बंद…अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज…

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को नगर परिषद खगड़िया कार्यालय पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर दंड की मांग की गई। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे नगर निकाय तंत्र पर हमला है। यदि नगर निकायों में कार्यरत अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि स्वयं सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो विकास कार्यों और जनसेवा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि एक लोकसेवक की दिनदहाड़े हत्या लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने राज्य सरकार से नगर निकायों में कार्यरत कार्यपालक पदाधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज नगर परिषद में हुई पूर्व की घटना से समय रहते सबक लिया गया होता, तो संभवतः ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती।कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि डेहरी की घटना ने पूरे नगर निकाय परिवार को झकझोर दिया है। उन्होंने सरकार से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने तथा नगर निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की, ताकि वे भयमुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही राज्य सरकार से नगर निकायों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close