
खगड़िया: भूमि विवादों में अब नहीं चलेगी लापरवाही.. डीएम विक्रम विरकर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खगड़िया: भूमि विवादों में अब नहीं चलेगी लापरवाही.. डीएम विक्रम विरकर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में भूमि विवाद संबंधी मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित एवं नए भूमि विवाद मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का विधिसम्मत, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही हर मामले में निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में भूमि विवादों के प्रभावी समाधान से जुड़े प्रशासनिक एवं विधिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि त्वरित न्याय और प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा तथा जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




