
संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में खगड़िया प्रशासन… डीएम विक्रम विरकर ने तेमथा, करारी व परबत्ता के तटबंधों का किया निरीक्षण…
संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में खगड़िया प्रशासन… डीएम विक्रम विरकर ने तेमथा, करारी व परबत्ता के तटबंधों का किया निरीक्षण…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने शनिवार को परबत्ता प्रखंड अंतर्गत तेमथा एवं करारी क्षेत्र का दौरा कर तटबंधों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्वेता भारती सहित जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को तटबंधों की मजबूती सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जी.आर. (GR) पोर्टल पर लाभुकों की प्रविष्टि की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ की स्थिति में राहत सामग्री एवं अनुग्रह सहायता का वितरण बिना विलंब के किया जा सके।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दौरान संचालित होने वाली सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, खाद्यान्न भंडारण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सामुदायिक रसोई का संचालन तत्काल शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग करने और राहत व्यवस्था को हर स्तर पर सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




