बिहार के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण…हैदराबाद में खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल की एनआईटीएचएम निदेशक से अहम वार्ता, बनी रणनीति…

बिहार के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण…हैदराबाद में खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल की एनआईटीएचएम निदेशक से अहम वार्ता, बनी रणनीति…

हैदराबाद/  कौशी एक्सप्रेस/ बिहार विधानसभा के खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित राष्ट्रीय पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान (एनआईटीएचएम) के निदेशक डॉ. वी. वेंकट रमण से मुलाकात कर बिहार में पर्यटन आधारित कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। विधायक बबलू मंडल ने कहा कि प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध होने के बावजूद बिहार में पर्यटन क्षेत्र को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई है। इसका एक प्रमुख कारण प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, तो राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी।
बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि एनआईटीएचएम, हैदराबाद का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बिहार का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटन आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगा और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में कार्य करेगा।
विधायक बबलू मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बिहार के लाखों युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के बिहार दौरे की औपचारिक तिथि शीघ्र तय की जाएगी, जिसके बाद इस दिशा में ठोस कार्ययोजना पर अमल शुरू होगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close