खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल को प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी… जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बने प्रदेश अध्यक्ष… बोले— पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा

खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल को प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी… जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बने प्रदेश अध्यक्ष… बोले— पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया सदर के विधायक बबलू कुमार मंडल को जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन के बाद उन्होंने पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता के साथ निर्वहन करेंगे तथा अतिपिछड़ा समाज की आवाज को और मजबूती से पार्टी एवं सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। बबलू मंडल का राजनीतिक सफर संगठन से शुरू हुआ। वे कभी जनता दल (यूनाइटेड) के एक साधारण कार्यकर्ता थे। अपनी मेहनत, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के दम पर उन्होंने पार्टी में अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें खगड़िया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी नेतृत्व ने उन्हें खगड़िया सदर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया। जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर वे विधायक निर्वाचित हुए। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष, विधायक और अब प्रदेश अध्यक्ष तक का बबलू मंडल का सफर उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता और पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उनके समर्थकों ने इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए इसे खगड़िया जिले के लिए सम्मान की बात बताया है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close