ZRUCC बैठक में विकास कुमार सिंह ने उठाईं खगड़िया की 42 रेल मांगें…अतिरिक्त प्लेटफॉर्म व प्रमुख ट्रेनों के ठहराव पर दिया जोर… अलौली स्टेशन का नाम श्रद्धेय रामविलास पासवान के नाम पर रखने की भी उठाई मांग

ZRUCC बैठक में विकास कुमार सिंह ने उठाईं खगड़िया की 42 रेल मांगें…अतिरिक्त प्लेटफॉर्म व प्रमुख ट्रेनों के ठहराव पर दिया जोर… अलौली स्टेशन का नाम श्रद्धेय रामविलास पासवान के नाम पर रखने की भी उठाई मांग

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पटना में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में सांसद राजेश वर्मा के प्रतिनिधि एवं ZRUCC सदस्य विकास कुमार सिंह ने खगड़िया संसदीय क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के रेल यात्रियों से जुड़ी 42 महत्वपूर्ण मांगों को मजबूती के साथ उठाया। बैठक में स्टेशन विकास, नई ट्रेनों के परिचालन, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, रेल ओवरब्रिज, अंडरपास, संपर्क सड़क निर्माण तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से जुड़े कई प्रस्ताव रखे गए।
विकास कुमार सिंह ने कहा कि खगड़िया जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण और राजस्व देने वाले प्रमुख स्टेशनों में शामिल है, लेकिन कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने किशनगंज–अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, कामाख्या–गांधीनगर एक्सप्रेस, अगरतला–फिरोजपुर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस तथा पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के खगड़िया जंक्शन पर ठहराव की मांग की। साथ ही खगड़िया जंक्शन पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म निर्माण का भी मुद्दा उठाया।
बैठक में पसराहा स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, टाटा–कटिहार एक्सप्रेस एवं हाटे बाजार एक्सप्रेस, सिमरी बख्तियारपुर में वैशाली एक्सप्रेस, धमारा घाट में राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस, कोपड़िया में जनहित एक्सप्रेस तथा इमली स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी गई।
इसके अलावा जमालपुर–महेशखूंट सवारी गाड़ी का विस्तार पसराहा तक, जमालपुर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार मानसी अथवा कटिहार तक, बरौनी–लखनऊ एवं बरौनी–अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा या पूर्णिया से करने, पटना के लिए नई रात्रिकालीन एक्सप्रेस चलाने तथा पटना–बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन कटिहार से शुरू करने का अनुरोध किया गया।
यात्री सुविधाओं के तहत खगड़िया जंक्शन पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा, पसराहा, इमली, कोपड़िया एवं भरतखंड स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार तथा सिंहमा हॉल्ट के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
बैठक में खगड़िया, मानसी एवं महेशखूंट स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों में लापरवाही का मुद्दा भी उठाया गया तथा गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
विकास कुमार सिंह ने धमारा घाट स्टेशन का नाम “माता कात्यायनी धाम स्टेशन” करने, अलौली स्टेशन का नाम पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान के नाम पर रखने, मानसी स्टेशन परिसर में अमर शहीद धन्ना माधव की स्मृति में स्मारक निर्माण, खगड़िया, मानसी, महेशखूंट, पसराहा एवं हसनपुर में रेल ओवरब्रिज तथा संसारपुर में अंडरपास/आरओबी निर्माण की मांग भी रखी।
उन्होंने कहा कि ये सभी मांगें वर्षों से लंबित जनहित के मुद्दे हैं। इनके पूरा होने से खगड़िया, कोसी और सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांसद राजेश वर्मा के सतत प्रयासों से पिछले दो वर्षों में क्षेत्र की कई लंबित रेल परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है और आगे भी जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
बैठक में रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई सांसद, विधायक, ZRUCC सदस्य, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close