
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खगड़िया जिलाध्यक्ष बने परमानंद सिंह…पार्टी नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खगड़िया जिलाध्यक्ष बने परमानंद सिंह…पार्टी नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा जारी नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची में खगड़िया जिले से परमानंद सिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई है। पार्टी संगठन ने परमानंद सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें खगड़िया जिले में संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
परमानंद Singh सामाजिक क्षेत्र में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे खगड़िया के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान न्यू कोशी हॉस्पिटल के संस्थापक हैं। इसके साथ ही वे TLC Union Trust के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं और लंबे समय से सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों से जुड़े हुए हैं।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर परमानंद सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को जिले में मजबूत करने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खगड़िया में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तारित होगा। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस भरोसे पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार का काम तेज किया जाएगा।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के हित, सामाजिक सेवा और संगठन को मजबूती देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इधर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद परमानंद सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर निलेश यादव, रतन सिंह, रजनीश कुमार, हेमंत कुशवाहा, बनिश कुमार , मनीष कुमार राय, अमित कुमार मंटू , नंदू यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को खगड़िया जिले में नई मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार तेजी से होगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




