
बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली पर *मुजफ्फरपुर DM श्री कुमार गौरव सम्मानित… प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार अध्यक्ष आर. एम. पी. मधुर ने सौंपा सम्मानपत्र..
बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली पर *मुजफ्फरपुर DM श्री कुमार गौरव सम्मानित…
प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार अध्यक्ष आर. एम. पी. मधुर ने सौंपा सम्मानपत्र...
मुज्जफरपुर/ कौशी एक्सप्रेस/ आज गुरुवार 2 जुलाई 2026 को मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव (भा.प्र.से.) को उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया।
Press Association of Bihar के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार आर. एम. पी. मधुर ने जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव को सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आरएमपी मधुर ने कहा कि प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं अन्य गैर-राजनीतिक संस्थाओं की ओर से वर्ष 1978 से देश की महान विभूतियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न सेवाओं में कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित करने की परंपरा लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के प्रति समर्पित अधिकारियों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनता है।
वरिष्ठ पत्रकार आरएमपी मधुर ने जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कार्य समाजहित एवं सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




