
खगड़िया में महिला हितैषी पंचायत थीम पर जिलेभर में लगा पंचायत विकास शिविर… योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : डीएम
खगड़िया में महिला हितैषी पंचायत थीम पर जिलेभर में लगा पंचायत विकास शिविर… योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : डीएम
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले पंचायत विकास शिविर के तहत आज जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास शिविर का सफल आयोजन किया गया।

खगड़िया प्रखंड अंतर्गत बेलासिमरी पंचायत में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। शिविर की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के माननीय मुखिया द्वारा की गई। इस दौरान प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आज आयोजित पंचायत विकास शिविर की थीम “महिला हितैषी पंचायत” रही। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही महिलाओं ने अपनी समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया।
शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को आवश्यक सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त मद्यनिषेध अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से शराबबंदी के सामाजिक एवं पारिवारिक महत्व का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया।
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत विकास शिविर के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




