आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहा “मधु ग्लो स्टूडियो”…सौंदर्य सेवा के साथ दिया जा रहा प्रोफेशनल प्रशिक्षण: मधु कुमारी 

आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहा “मधु ग्लो स्टूडियो”…सौंदर्य सेवा के साथ दिया जा रहा प्रोफेशनल प्रशिक्षण: मधु कुमारी
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया शहर के डीएवी रोड स्थित ॐ हॉस्पिटल के समीप लगभग एक माह पूर्व शुरू किया गया “मधु ग्लो स्टूडियो” आज महिलाओं और युवतियों के लिए सौंदर्य सेवा के साथ-साथ रोजगार प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। इस स्टूडियो की प्रोपराइटर श्रीमती मधु कुमारी हैं, जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस संस्थान की शुरुआत की है।

आज के दौर में ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से बढ़ता हुआ रोजगार का क्षेत्र बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए मधु ग्लो स्टूडियो में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्किन केयर, हेयर केयर, हेयर स्टाइलिंग, प्रोफेशनल मेकअप, नेल आर्ट, ब्राइडल मेकअप जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं।
स्टूडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां केवल ब्यूटी सेवाएं ही नहीं दी जा रही हैं, बल्कि युवतियों एवं महिलाओं को प्रोफेशनल ब्यूटीशियन ट्रेनिंग भी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। यह पहल केंद्र सरकार के “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की सोच को जमीन पर उतारने का एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
स्टूडियो की प्रोपराइटर श्रीमती मधु कुमारी ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ सौंदर्य सेवा देना नहीं, बल्कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यदि उन्हें सही प्रशिक्षण एवं अवसर मिले तो वे खुद का व्यवसाय शुरू कर परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खगड़िया में इस तरह की शुरुआत महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close