योग से निरोग का संदेश: संदीप मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग से निरोग का संदेश: संदीप मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खगड़िया -हरिपुर/ कौशी एक्सप्रेस/  आज रविवार 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संदीप मेमोरियल स्कूल, हरिपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें योग के महत्व से अवगत कराया तथा नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। योग कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह से सराबोर रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के. एम. झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की कुंजी है तथा विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सौरव सुमन ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से योग को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close