
महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक के खिलाफ खगड़िया में राजद का धरना…डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना
महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक के खिलाफ खगड़िया में राजद का धरना…डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आज 17 जून 2026 (बुधवार) को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खगड़िया जिला मुख्यालय में पूर्व एम एल सी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला प्रभारी डॉ० एज्या यादव के उपस्थिति में केंद्र सरकार और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों विशेषकर बेलगाम महगांई,बेरोजगारी और परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव ने किया।

पूर्व एम एल सी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने राजद के नेताओ, कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में राज्य का खजाना खाली हो गया है, यहां कोई उद्योग-धंधा नहीं है। कमरतोड़ महंगाई और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज हमलोग जिला मुख्यालय में धरना देकर ये बिहार के गूँगी, अंधी और बहरी सरकार जो सत्ता के नशे में कुम्भकर्णीय में सो रही है उसको जगाने के लिए आज पूरे बिहार के जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दे रहे हैं।
पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला प्रभारी डॉ०एज्या यादव में कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों—विशेषकर बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ युवाओं और किसानों भारी आक्रोश है ।रसोई गैस (LPG), पेट्रोल-डीजल की कीमतों और खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ रही परिवहन लागत के कारण बाजार में हर वस्तु की कीमत बढ़ गई है।
बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था से बिहार की जनता ऊब चुकी है। ये जो बिहार की सरकार जो वोट चोरी के बल पर सत्ता पर काबिज हो गई है ये कहीं से भी बिहार के हित मे नहीं है।अगर आज बिहार में चुनाव आयोग ईमानदारी से चुनाव करा दे तो ये मनुवादियों और आर एस एस की सरकार सत्ता से बाहर हो जायेगी।
पूर्व विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि हमारे नेता कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की आर्थिक नीतियों को “दूरदृष्टिहीन” करार देते हुए कहा कि इनके कारण रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जो आम जनता पर सीधा असर पड़ा रहा है। रुपये की गिरती कीमत और प्रति व्यक्ति आय को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
धरना कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज और प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने कहा कि सबसे ज्यादा तो कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और नीट से लेकर अन्य बिहार और केंद्र में जितने प्रतियोगी परीक्षा हैं सभी के प्रश्नपत्र लीक हो जा रहा है।छात्र और युवा वर्षों से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं और पेपर लीक हो जाने के कारण सारा मेहनत बेकार हो जाता है और वे आत्महत्या को मजबूर हो जाते हैं। नीट की एक छात्र ने आत्महत्या कर ली कि मुझे अच्छा अंक आता पेपर लीक हो गई और सरकार की किरकिरी होने के बाद क नीट परीक्षा रदद् कर दिया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार और किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजय यादव ने कहा कि रसोई गैस के दाम आसमान छू रही है, पैट्रोल, डीजल की कीमतों और खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।बिहार की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।आमलोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं पटना जो बिहार का मुख्यालय है वहाँ प्रतिदिन आपराधिक मामले हो रहे हैं।इन सब बातों से बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है बस बिहार के आमलोगों को इन सभी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर -उधर की बातों में लोगों को उलझा रही है।
धरना कार्यक्रम में
पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,कैलाशचंद्र यादव , प्रकाश राम
मुख्य रुप से राजद के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र यादव,ब्रह्मदेव सहनी,प्रफुलचंद्र घोष, युवा राजद प्रदेश महासचिव नीरज यादव,अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकितराज, जिला महासचिव पप्पू यादव, शकलदीप यादव, लड्डू रजक, जिला सचिव नरेश यादव, विद्यानंद यादव, अनिल यादव, रामनारायण राम, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान, मानसी प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायन यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष जफर आलम, अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव,गोगरी नगर अध्यक्ष शम्भू यादव, मानसी नगर अध्यक्ष रविश यादव, राजद नेता राकेश यादव,अनुज यादव,रितेश ठाकुर,रामबहादुर ,सदा,पंकज यादव,सतीश यादव,मनोज पासवान,गणेश शर्मा,आमिर खान, प्रिंस कुमार, रौशन कुमार,राजेश मंडल,रणवीर राणा,अमित चौरसिया,सर्वजीत पांडे, आमिर खान सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




