“रक्त के अभाव में नहीं जाएगी जान” — विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉ. विवेकानंद का संकल्प

“रक्त के अभाव में नहीं जाएगी जान”… विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉ. विवेकानंद का संकल्प…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर परमानंदपुर स्थित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (एनएच-31) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. स्वामी विवेकानंद ने स्वयं रक्तदान कर किया।
इस अवसर पर राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आवास बोर्ड खगड़िया के सहायक प्राध्यापक आलोक रंजन यादव एवं कृष्णा यादव, साथ ही छात्र अध्यापक डीएलएड अभिनव कुमार ने रक्तदान किया। वहीं मेडिकल संस्थान के छात्र करण कुमार एवं प्रेम कुमार ने भी रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमर सत्यम, प्रयोगशाला सहायक विनय कुमार सिंह, स्वाति कुमारी एवं ममता कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान डॉ. रीना कुमारी रुबी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर बताया गया कि वर्ष 2026 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अभियान विषय है — “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं।” इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की कमी को दूर करना, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना तथा थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए नियमित रक्त उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर डॉ. स्वामी विवेकानंद ने संकल्प लेते हुए कहा कि  खगड़िया में कोई भी मरीज रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए, इसके लिए हमारा संस्थान लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं रक्तदान अभियान में हमेशा आगे रहे हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close