खगड़िया: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का जनसंघर्ष होगा तेज …. 9 और 17 जून के धरना को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : मनोहर यादव

खगड़िया: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का जनसंघर्ष होगा तेज… 9 और 17 जून के धरना को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : मनोहर यादव

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार 06 जून 2026 को राष्ट्रीय जनता दल खगड़िया की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बलुआही ठाकुरबाड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने की।  मालूम हो कि इस बैठक में पूर्व विधायक एवं खगड़िया जिला प्रभारी डॉ. एज्या यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पंचायत एवं वार्ड अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. एज्या यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा 17 जून को जिला मुख्यालय खगड़िया में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षाओं में पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर जनता में व्यापक असंतोष है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।
उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन की जानकारी दें और अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं तथा केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को आम जनता के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। राज्य में उद्योग-धंधों का अभाव है और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ राजद का आंदोलन जनहित का आंदोलन है और कार्यकर्ता जनता की आवाज बुलंद करने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई इसी राजनीतिक मानसिकता का परिणाम है।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी डॉ. एज्या यादव का राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, कैलाशचंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, गजेंद्र यादव, धनंजय यादव, अभिराम यादव, पप्पू यादव, पप्पू सुमन, शकलदीप यादव, प्रो. डॉ. संजय मांझी, विजय यादव, निभा भारती, राजकिशोर राज, शशि पासवान, तेजनारायण यादव, अरुण यादव, संजय यादव, शंभू यादव सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close