
खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन को मंजूरी…क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगी परियोजना : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन को मंजूरी, क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगी परियोजना : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में विकसित किए जाने की मंजूरी मिलने पर जनता दल (यूनाइटेड) की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं एवं जिला इकाई की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी तथा खगड़िया के सांसद श्री राजेश वर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती अनुराधा कुमारी ने कहा कि यह परियोजना खगड़िया सहित कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। फोरलेन निर्माण की मंजूरी मिलने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से खगड़िया और पूर्णिया के बीच आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। साथ ही यात्रा समय में कमी आएगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं सरकार के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने भी निर्णय का स्वागत करते हुए इसे खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




