
बेगूसराय: क्रिकेट केवल खेल नहीं, जीवन का पाठशाला है : डॉ. संजय कुमार….
बेगूसराय: क्रिकेट केवल खेल नहीं, जीवन का पाठशाला है : डॉ. संजय कुमार….
मरांची क्रिकेट टूर्नामेंट में दलसिंहसराय ने रघुनंदनपुर को 65 रनों से हराया
बेगूसराय/ कौशी एक्सप्रेस/ बछवाड़ा प्रखंड के मरांची क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दलसिंहसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान खेलप्रेमियों की भारी भीड़ मैदान में जुटी रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दलसिंहसराय की टीम ने निर्धारित ओवरों में 202 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघुनंदनपुर की टीम 139 रन पर सिमट गई और मुकाबला 65 रनों से गंवा बैठी।
मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईश्वर अस्पताल, बेगूसराय के निदेशक एवं प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाने वाला माध्यम है। यह खिलाड़ियों में अनुशासन, कड़ा संघर्ष, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा है। जीतने वाली टीम को सफलता का आनंद मिलता है, जबकि हारने वाली टीम को आगे बेहतर प्रदर्शन की सीख मिलती है। यही खेल की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
मौके पर भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, मदन कुमार, राजीव कुमार, वरुण कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




