खगड़िया: श्यामलाल चंद्रशेखर पारा मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस…

खगड़िया: श्यामलाल चंद्रशेखर पारा मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस…
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर 12 मई को श्यामलाल चंद्रशेखर पारा मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षण संस्थान परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक, शिक्षकगण एवं विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नर्सिंग पेशे की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. रीना कुमारी रूबी ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। मरीजों की देखभाल, सेवा और समर्पण के बिना चिकित्सा व्यवस्था अधूरी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
संस्थान की सचिव भारती कुमारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सों की भूमिका मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सेवा भावना और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण डॉ. अमर सत्यम, संतोष कुमार, निहारिका, अर्चना, अभिलाषा, सोनी कुमारी एवं चाहत प्रिया सहित अन्य शिक्षकों ने भी नर्सिंग पेशे के महत्व पर अपने विचार रखे।
इस दौरान बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नर्सिंग सेवा से जुड़े अनुभव साझा किए। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं प्रेरणा से भरा रहा।
अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर नर्सिंग पेशे की गरिमा बनाए रखने तथा मानव सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close