
टीकारामपुर में जय श्री राम के उद्घोष के साथ दस दिवसीय रामध्वनी कार्यक्रम का शुभारंभ…धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं : अर्चना कुमारी
टीकारामपुर में जय श्री राम के उद्घोष के साथ दस दिवसीय रामध्वनी कार्यक्रम का शुभारंभ…धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं : अर्चना कुमारी
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत टीकारामपुर (मथुरापुर) में आयोजित दस दिवसीय रामध्वनी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शुभारंभ के पश्चात 51 प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण पूजा-पाठ के साथ किया गया। इसके साथ ही नौ दिवसीय मेले का भी आगाज हुआ, जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का केंद्र बनेगा।
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास एवं फलाधिवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य रोशनी और भक्ति में सराबोर हो जाएगा। इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि रामध्वनी जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। नगर परिषद क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक समरसता को भी बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भाईचारा, सौहार्द और सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार होता है। कार्यक्रम में योगेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, हरिशंकर सिंह, अमित कुमार पटेल, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यह आयोजन आगामी दिनों में और भी भव्य रूप लेने की संभावना है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




