खगड़िया: राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में श्रद्धा व उत्साह से मनी बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती…

खगड़िया : राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में श्रद्धा व उत्साह से मनी बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती…

खगड़िय/ कौशी एक्सप्रेस/ गुरुवार को राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज आवास बोर्ड खगड़िया के सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी क्षेत्रीय एवं गैर-क्षेत्रीय कर्मचारी, छात्र-अध्यापक एवं छात्र-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रचारक डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि भारत की आजादी के लिए 80 वर्ष की उम्र में भी बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों से वीरतापूर्वक लोहा लिया। उन्होंने कहा कि अनेक वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद देश को आजादी मिली है, इसलिए हमें अपने राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करना चाहिए, यही सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम में प्रोफेसर शशि भूषण, हरि किशोर ठाकुर, सत्येंद्र कुमार राम, संदीप, प्रदीप, विक्रम सहित अन्य शिक्षकों एवं छात्रों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन संघर्ष, शौर्य और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close