बेलदौर: मिथिलेश श्री यादव शिक्षा निकेतन में भव्य उद्घाटन सह सम्मान समारोह आयोजित…जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बेलदौर: मिथिलेश श्री यादव शिक्षा निकेतन में भव्य उद्घाटन सह सम्मान समारोह आयोजित…जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

खगड़िया/ बेलदौर/ कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार 5 अप्रैल को पीर नगरा स्थित मिथिलेश श्री यादव शिक्षा निकेतन (श्री यादव वेलफेयर फाउंडेशन ऑल ओवर इंडिया) के तत्वावधान में भव्य उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह, उमंग और गौरवपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।


कार्यक्रम का संचालन आदर्श इंटर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. शिव कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी, अभिभावक, किसान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।
अपने विस्तृत संबोधन में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सबसे पहले पीर बाबा की पावन धरती को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मिथिलेश श्री यादव शिक्षा निकेतन में आयोजित यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के सम्मान का अवसर है, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन अत्यंत सराहनीय है, जो बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने मंच पर उपस्थित आदर्श इंटर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक शिव कुमार जी, सदस्य चंदन कुमार, मुखिया मंजू देवी, पंचायत समिति सदस्य विभा कुमारी, सरपंच गजेंद्र राम, स्कूल डायरेक्टर मिथिलेश यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बृजेश यादव, शिक्षक राहुल मंडल, पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन सहित सभी प्राइवेट एवं सरकारी शिक्षकगण, किसान, छात्र-छात्राएं एवं समस्त ग्रामीणों को पूर्व विधायक रणवीर यादव जी की ओर से हार्दिक चंदन अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि इस पंचायत में मिथिलेश यादव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है और यह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
जिप अध्यक्ष ने वर्ष 2021 के जिला परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वे क्षेत्र संख्या-11 से चुनाव लड़ने के लिए जनता से आदेश एवं आशीर्वाद मांगने घर-घर गई थीं। जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए एक-एक वोट देकर उन्हें विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि यह जनता का ही विश्वास और समर्थन है, जिसकी बदौलत आज वे इस पद पर रहकर सेवा कर पा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय माननीय विधायक रणवीर यादव जी जेल में थे, लेकिन उन्होंने संदेश भेजकर कहा था कि जनता ने उन्हें दो बार जिताया है और सर्वाधिक मतों से जिप सदस्य बनाकर जिला परिषद अध्यक्ष बनने का अवसर दिया है, इसलिए जनता की सेवा ही उनका प्रथम दायित्व होना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह पद जनता की सेवा का माध्यम है और वे हमेशा जनहित में कार्य करती रहेंगी।
शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिसके बल पर छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस एवं वैज्ञानिक बनकर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें और अपने जीवन में अनुशासन को अपनाएं। उन्होंने मिथिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पंचायत एवं प्रखंड में शिक्षा की अलख को निरंतर प्रज्वलित करते रहें। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक रणवीर यादव की ओर से भी आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
जिप अध्यक्ष ने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में ओलावृष्टि, आगजनी एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण जिले के किसान काफी परेशान हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं संबंधित विभागों से मांग करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि यदि उन्हें भविष्य में उच्च सदन का सदस्य बनने का अवसर मिलता है, तो वे महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमत, सब्जियों की महंगाई तथा भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वे जनहित के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं करेंगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर संघर्ष करती रहेंगी।
समारोह के दौरान टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने से उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। मंच से सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भविष्य में और बेहतर करने का संकल्प लिया। उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की गई। बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, शिक्षकगण, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल, भव्य और यादगार बना दिया।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close