खगड़िया: ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए जमीन आवंटन पर डीसीएलआर से मिले पूर्व सैनिक…शीघ्र समाधान का आश्वासन…
खगड़िया: ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए जमीन आवंटन पर डीसीएलआर से मिले पूर्व सैनिक…शीघ्र समाधान का आश्वासन…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए जमीन आवंटन के मुद्दे पर पूर्व सैनिक संघ, खगड़िया का एक प्रतिनिधिमंडल डीसीएलआर से उनके कार्यालय कक्ष में मिला। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत में प्रतिनिधिमंडल ने पॉलीक्लिनिक के लिए शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी।

प्राप्त सूचनानुसार डीसीएलआर ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान करते हुए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने डीसीएलआर के इस आश्वासन पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सैनिक संघ के सचिव नरेश प्रसाद यादव, कैप्टन राम सकल सिंह, कैप्टन चंद्रवीर ठाकुर, एमडब्ल्यूओ अरविंद कुमार चौरसिया, एचएफएल राजकिशोर पंडित, सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, सूबेदार मेजर रामसेवक साहू, सूबेदार मेजर मनोहर ठाकुर, सूबेदार गणेश प्रसाद सिंह, नायब सूबेदार विभेश कुमार, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार प्रिंस कुमार, पवन कुमार, अरविंद प्रसाद सिंह एवं राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*