खगड़िया में समृद्धि यात्रा को लेकर उत्साह…13 मार्च को मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत होगा- अनुराधा कुमारी

खगड़िया में समृद्धि यात्रा को लेकर उत्साह…13 मार्च को मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत होगा : अनुराधा कुमारी


खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी समृद्धि यात्रा के तृतीय चरण को लेकर खगड़िया जिले में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि 13 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा और जनसभा खगड़िया के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।
सोमवार को सदर अनुमंडल पथ स्थित अपने निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान के कार्यालय कक्ष में एनडीए नेताओं और पदाधिकारियों के साथ तैयारी को लेकर मंत्रणा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की नई इबारत लिखी जा रही है। समृद्धि यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्रीमती कुशवाहा ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी करोड़ों की लागत से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।साथ ही तकनीकी रूप से प्रक्रिया पूर्ण नई योजनाएं का शिलान्यास भी करेंगे।नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड तथा स्टेशन रोड सहित अन्य प्रगतिशील योजनाओं का मुआयना करेंगे।

मौके पर लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी व जीतेन्द्र यादव, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, पंकज गुप्ता, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, अलौली प्रखंड बिससूत्री अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू के युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा तथा लोजपा आर के नेता रामविलास पासवान सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि समृद्धि यात्रा को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और खगड़िया की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए तैयार है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close