
होली पर्व पर सड़क सुरक्षा की जागरूकता…खगड़िया में चला विशेष वाहन जांच अभियान…हेलमेट, प्रदूषण व इंश्योरेंस के बिना वाहन नहीं चलाएं- आकांक्षा, एमवीआई
होली पर्व पर सड़क सुरक्षा की जागरूकता…खगड़िया में चला विशेष वाहन जांच अभियान…हेलमेट, प्रदूषण व इंश्योरेंस के बिना वाहन नहीं चलाएं- आकांक्षा, एमवीआई
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ होली पर्व के मद्देनज़र खगड़िया शहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर संचालित किया गया।
अभियान का नेतृत्व एमवीआई अनिल कुमार,आकांक्षा कुमारी एवं एमवीआई अभिषेक कुमार ने किया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के कर्मियों ने संयुक्त रूप से शहर के ओवरब्रिज सहित प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की गहन जांच की।
जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) नहीं रखने वाले वाहनों तथा इंश्योरेंस (बीमा) के अभाव में चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट, प्रदूषण एवं इंश्योरेंस मद में चालान काटे गए। इसके अलावा कागजातों की कमी पाए जाने पर कई वाहनों को रोककर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
एमवीआई आकांक्षा कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो, इसके लिए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। वहीं एमवीआई अभिषेक कुमार ने कहा कि होली के अवसर पर नशे में वाहन चलाने की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिसे रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। बिना कागजात एवं नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान पर्व के दौरान निरंतर जारी रहेगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का पालन करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




