केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे नन्हकू मंडल टोला, सत्यार्थ प्रकाश पासवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे नन्हकू मंडल टोला… सत्यार्थ प्रकाश पासवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम नन्हकू मंडल टोला में स्मृति शेष सत्यार्थ प्रकाश पासवान की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान विशेष रूप से उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, विधायक हुलास पांडेय, पूर्व कुलपति डॉ अर्जुन प्रसाद, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, खगड़िया सांसद प्रतिनिधि सह लोजपा (रामविलास) के प्रांतीय नेता डॉ पवन जयसवाल, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, दलित सेना के अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, दासो पासवान, जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, समाजी प्रफुल्लचंद्र घोष, शिक्षक कुलदीप सिंह पटेल, पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव, मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सोनेलाल पासवान एवं रणधीर कुमार, प्रो डॉ विनय कुमार पासवान, डॉ संतोष कुमार संत, अधिवक्ता रामाशिष पासवान एवं विवेकानंद कुमार, शिक्षक मनोरंजन कुमार, रामायण कुमार रमण, डॉ हिमांशु कुमार सिंटू, न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार, शिक्षक इन्द्रदेव पासवान, चिराग पासवान के फुफेरे भाई पिंकू पासवान, कांग्रेस नेता राजीव पोद्दार एवं शिक्षक प्रभात पासवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सत्यार्थ प्रकाश पासवान के सामाजिक योगदान, मिलनसार स्वभाव एवं पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उल्लेखनीय है कि सत्यार्थ प्रकाश पासवान, चिराग पासवान की फुफेरी बहन गुंजन कुमारी के ससुर थे। चिराग पासवान के आगमन से पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्हें देखने के लिए महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुकेश पासवान, राकेश पासवान, गुंजन कुमारी, पूर्व मुखिया स्वर्णलता कुमारी, शिक्षिका पुष्पा कुमारी, पवन पासवान सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close