कल 5 फरवरी को राम बहादुर आज़ाद जी की 92वीं जयंती… बलुआही में श्रद्धांजलि समारोह

कल 5 फरवरी को राम बहादुर आज़ाद जी की 92वीं जयंती… बलुआही में श्रद्धांजलि समारोह

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/फरकिया क्षेत्र के गांधी, समाजवादी योद्धा, जेपी सेनानी एवं पूर्व विधायक स्मृतिशेष राम बहादुर आज़ाद जी की 92वीं जयंती के अवसर पर कल गुरुवार को श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में उनके नाती राजीव कुमार रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम डॉ. योगीराज रामनाथ अघोरी पार्क, राम बहादुर आज़ाद चौक, बलुआही, खगड़िया में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान आज़ाद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और समाजवादी संघर्षों को याद किया जाएगा।
राजीव कुमार रंजन ने बताया कि कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पहुंचकर स्मृतिशेष राम बहादुर आज़ाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को आत्मसात करें।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close