खगड़िया में दो दिवसीय जिला शतरंज चैम्पियनशिप संपन्न… प्रशांत कुमार बने सीनियर चैंपियन

खगड़िया में दो दिवसीय जिला शतरंज चैम्पियनशिप संपन्न… प्रशांत कुमार बने सीनियर चैंपियन

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ मीरा नारायण बाबू मेमोरियल 13वीं खगड़िया जिला अंडर-14 एवं सीनियर शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का सफल दो दिवसीय आयोजन 29 एवं 30 जनवरी को गौशाला रोड स्थित होटल परिणिता में किया गया। प्रतियोगिता का समापन 30 जनवरी को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए  प्रशांत कुमार ने 4.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभम कुमार  ने भी 4.5 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान तथा  रुद्र वीर सिंह ने 3.5 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया अंडर-14 बालक वर्ग में प्रतीक कुमार ने 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। मयंक कुमार को 4.5 अंकों के साथ द्वितीय तथा  नेवक कुमार को 4 अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला।अंडर-14 बालिका वर्ग में भाव्या श्री ने 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।  जेनिफर ने 3.5 अंकों के साथ द्वितीय एवं स्वास्तिका सिंह ने 3 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बेस्ट लिटिल गर्ल का पुरस्कार  अक्षिता सिंघानिया  एवं बेस्ट लिटिल बॉय का पुरस्कार  आयान्स खेरिया को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में खगड़िया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष  रंजीत कांत वर्मा, जिला सचिव विप्लव रंधीर, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार गुप्ता तथा RTI एक्टिविस्ट अमरीश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन की सफलता पर संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार गुलशन कुमार सोनल महतो,  राज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला सचिव विप्लव रंधीर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले के अनेक खेलप्रेमी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close