
Dr. RAIBAT E.N.T. Clinic खगड़िया में बना भरोसे का प्रमुख केंद्र…आधुनिक तकनीक से जटिल रोगों का सफल उपचार
Dr. RAIBAT E.N.T. Clinic खगड़िया में बना भरोसे का प्रमुख केंद्र…आधुनिक तकनीक से जटिल रोगों का सफल उपचार
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कचहरी रोड, ओवर ब्रिज के शुरुआत में स्थित Dr. RAIBAT E.N.T. Clinic, जिसका उद्घाटन 21 जनवरी 2024 को हुआ था, आज खगड़िया व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए कान–नाक–गला से जुड़ी समस्याओं का प्रमुख उपचार केंद्र बन चुका है। क्लिनिक का संचालन जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. रैबत रमन द्वारा किया जा रहा है, जो MBBS (JLNMCH) और M.S. ENT (AKU Patna) के अनुभवी चिकित्सक हैं।
जटिल ENT रोगों का सफल इलाज : स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्लिनिक में कान के पर्दे में छेद, मवाद, बहरापन, चक्कर आना जैसी गंभीर और पुरानी समस्याओं का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।
इसके अलावा टॉन्सिल, नाक में मांस की वृद्धि (पॉलीप), नाक से खून बहना, थाइरोइड, घेघा रोग, आवाज में परिवर्तन आदि रोगों का उपचार भी अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक / दूरबीन तकनीक से किया जाता है।
निःशुल्क जांच शिविर से ग्रामीण मरीजों को राहत : संस्थान की ओर से समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाता है, जिससे गरीब एवं दूरदराज के मरीजों को सीधे लाभ मिल रहा है। डॉ. रैबत रमन ने बताया कि पहले ENT इलाज के लिए मरीजों को लगभग 45 किलोमीटर दूर बेगूसराय जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।
अब Dr. RAIBAT E.N.T. Clinic के खुलने से जिले के लोगों को अपने ही शहर में विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध हो रहा है। उनका कहना है कि हमारी कोशिश है कि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को सस्ती दर पर आधुनिक और बेहतरीन इलाज मिले। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इलाज के सकारात्मक परिणाम, कम शुल्क, आधुनिक उपकरण और डॉक्टर के सरल व्यवहार ने क्लिनिक को जिले में तेजी से लोकप्रिय बना दिया है। उद्घाटन के बाद से ही बड़ी संख्या में मरीज यहाँ सफल उपचार पा रहे हैं।
डॉ. आर. के. रमन ने बताया कि Dr. RAIBAT E.N.T. Clinic अब नए स्थान—सदर अस्पताल रोड, रेड क्रॉस के सामने—से नए साल जनवरी 2026 से संचालित होगा।
नए भवन में अत्याधुनिक ENT सुविधाओं को और विस्तार दिया गया है, ताकि मरीजों को एक ही जगह पर सभी प्रकार की जांच व उपचार की पूरी सुविधा मिल सके।
वहीं डॉ. आर. के. रमन जनहित में रक्तदान (ब्लड डोनेट) कर सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करते रहे हैं। समाजसेवा के प्रति उनकी यह पहल लोगों में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




