
घर-घर अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भूखा है – अशोक कुमार यादव
घर-घर अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भूखा है – अशोक कुमार यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला जन वितरण विक्रेता संघ अध्यक्ष सह फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार यादव ने बताया है कि बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 9 अगस्त से ऐतिहासिक पदयात्रा शुरू कर चुका है।यह पदयात्रा पश्चिमी चंपारण के भीतिहारवा गांधी आश्रम से शुरु होकर राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान तक जाएगी।
श्री अशोक कुमार यादव ने बताया कि पीडीएस डीलरों की समस्याओं को लेकर कई बार सरकार से वार्ता की गई, लेकिन उचित मानदेय, पर्याप्त मार्जिन मनी, प्रत्येक सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति जैसे मुद्दों का अब तक समाधान नहीं हो सका है। कहा कि सरकार के रवैये के कारण डीलर भूखमरी के कगार पर है। घर-घर अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भूखा है।सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एसोसिएशन के नेताओं ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है, जिसके पहले चरण में पूरे बिहार के डीलर क्रांति दिवस 9 अगस्त को पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम भितिहरवा से राजधानी पटना तक पदयात्रा शुरू किया है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार लगातार घोषणाओं की झड़ी लगा दिया है। चाहे वह स्कूल का रसोईया हो, रात्रि प्रहरी हो या शारीरिक शिक्षक हो सभी के मानदेय को सरकार ने दोगुना करने का काम किया है। वही बिहार में जन वितरण प्रणाली चला रहे डीलरों का मांग कई साल पुराना है। जन वितरण प्रणाली चला रहे डीलर का कहना है कि उन्हें भी सरकार मानदेय के रूप में ₹30 हजार दे। अशोक कुमार यादव ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि विगत जनवरी के महीने में जन वितरण प्रणाली के डीलर अंबिका यादव 2 25 दिन तक आमरण अनशन किया था। संबंधित विभाग विभाग के अधिकारी ने उनका अनशन तुड़वाया और उसके बाद यह कहा गया था कि दो महीने के अंदर ही आपके मांग पर विचार किया जाएगा। लेकिन 6 महीने से ज्यादा हो गया। जन वितरण प्रणाली के डीलर की जायज मांग को सरकार ने अनसुना किया है। जिस कारण अब पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा से 9 अगस्त 2025 से जन वितरण प्रणाली के डीलर पदयात्रा शुरू किया है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*