
खगड़िया की धरती पर पहुंचे नवमनोनीत बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया सम्मान पाकर हुए भाव विभोर.. प्रथम आगमन पर गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत… सम्मान पाकर हुए गदगद
खगड़िया की धरती पर पहुंचे नवमनोनीत बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया सम्मान पाकर हुए भाव विभोर.. प्रथम आगमन पर गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत… सम्मान पाकर हुए गदगद..
खगड़िया /कोशी एक्सप्रेस/ आज 5 जून 2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत बिहार भाजपा के पुनः नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया के प्रथम आगमन पर खगड़िया भाजपा परिवार , यूथ फाउंडेशन की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ । मालूम हो कि अपने प्रिय नेता संजय खंडेलिया के स्वागत में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता व नेतागण सहित उनके शुभचिंतकों ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष संतोष कुमार ने प्रेस को बताया कि बाबू लाल शौर्य के नेतृत्व में नव मनोनीत खगड़िया के युवा ह्दय सम्राट, खगड़िया के आन बान शान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय खंडेलिया जी का स्वागत को लेकर दुर्गापुर , जुबली पेट्रोल पंप,सैनिक होटल से लेकर बलुआही होते हुए टाउन हॉल तक हजारों की संख्या में बाईक रैली निकाला गया। वहीं सैनिक लाइन होटल पर से सैकड़ो की संख्या से दो चक्का एवं चार चक्का वाहन एवं बाजा गाजा के साथ भाजपा खगड़िया के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन सभी को रिसीव कर भव्य तरीके से स्वागत किया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए नेताओं का काफिला टाउन हॉल पहुंचा , जहां विशाल स्वागत सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता , समर्थक इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों अपने नेता का स्वागत एवं सम्मान किया ।
वहीं नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया अपने संबोधन में लगातार मोदी सरकार का बखान कर रहे थे।
वहीं स्वागत करने वाले में बीजेपी नेता सुनील कुमार मेहता, पूर्व जिप सदस्य योगेंद्र सिंह, बीजेपी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, सुनील कुमार साह, अश्वनी सिंह सहित सैकड़ों युवा नेताओं ने फूलों की माला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार ने उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता को जिस तरह से भाजपा के वरीय नेतृत्व द्वारा एक अहम और महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया उसके लिए वे प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभार प्रकट कर रहे हैं। वहीं उन्होंने खगड़ियावासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खगड़िया की गणमान्य लोगों ने जो प्यार व सम्मान दिया है, वे हमेशा ऋणी रहेंगे.
बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने ने कहा कि खगड़िया के बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है. मैं भी एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं। आगे खंडेलिया ने अपने बुलंद आवाज में कहा कि बिहार के लोकप्रिय डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष मा दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व मे बिहार भाजपा की नवगठित टीम 2025 मे नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*