
खगड़िया : आगामी 4 जून को प्राचीन शास्त्रीय संगीत संध्या का होगा भव्य आयोजन… जाने माने शास्त्रीय संगीत के मशहूर कलाकार होंगे शामिल..
खगड़िया : आगामी 4 जून को प्राचीन शास्त्रीय संगीत संध्या का होगा भव्य आयोजन… जाने माने शास्त्रीय संगीत के मशहूर कलाकार होंगे शामिल..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आगामी 4 जून 2025 को स्थानीय विद्या मंदिर प्रांगण में स्व पंडित नागेश्वर ठाकुर की स्मृति समारोह आयोजित होना तय किया गया है। बताया जाता है कि जिसमें देश के जाने माने शास्त्री संगीतज्ञ का खगड़िया की धरती पर आगमन होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के संयोजक डॉ सोहन सिन्हा ने बताया कि स्व पंडित नागेश्वर ठाकुर खगड़िया में शास्त्रीय संगीत की नींव रखने वाले महान संगीतज्ञ विभूति रहे, जिनका शिष्य आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुशोभित कर रहे हैं। कई शिष्य देश के अच्छे और नामी विश्व विद्यालय में कार्य कर खगड़िया का नाम रोशन कर रहे हैं।
आज उनकी यादों को कार्यक्रम कर फिर से जागृत करना चाहता हूँ। उनके जाने के बाद खगड़िया में शास्त्रीय संगीत नाम मात्र का रह गया। बताया जाता है कि शास्त्रीय गायन में छत्तीसगढ़ के चेतन्य जोगलेकर, वाईलिन में सिक्किम के डॉ. रोहन नायडू, तबला वादक दिल्ली के अभय कुमार राय,बांसुरी वादक प्रयागराज के उत्कर्ष स्वामी, सारंगी वादक आजमगढ़ के आशीष कुमार, कथक नृत्य अनुराग कुमार सिंह, तबला वादक उत्तर प्रदेश के प्रेम चन्द्र व छत्तीसगढ़ के हरिहर ठाकुर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें संयोजक पद पर डॉ सोहन सिन्हा सहित अधिवक्ता कमल गुप्ता, संजीव कुमार सिन्हा, गणेश पाल, प्रभाकर झा प्रभात, राजेश कुमार सिन्हा, डॉ प्रेम कुमार, अजय कुमार सिंह, संजय ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार सिंह, राम मनोहर सिंह, राजीव रंजन सहित अन्य लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दायित्व सौंपा गया ।