कैबिनेट से खगड़िया में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, जदयू ने जताया हर्ष…

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

कैबिनेट से खगड़िया में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, जदयू ने जताया हर्ष…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापना का सपना अब साकार होने जा रहा है। मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 16 जनवरी 2025 को की गई इस घोषणा को मंजूरी मिल गई। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद खगड़िया में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष का माहौल देखा गया। जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कैबिनेट के अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से खगड़िया की चिर-प्रतीक्षित मांग पूरी होगी। अब छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने इस निर्णय को खगड़िया के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति आएगी। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला और उमेश सिंह पटेल ने इसे खगड़िया के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम कहा। जिला महासचिव राजीव रंजन, मनोज कुमार सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू समेत दर्जनों नेताओं ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

जिले में पार्टी कार्यालय पर जदयू नेताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस फैसले से खगड़िया में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा।

 

 

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close