पटना: जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने CM नीतीश कुमार के सामने रखी जिले में तीन जगहों पर ब्रिज निर्माण की मांग…

पटना: जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने CM नीतीश कुमार के सामने रखी जिले में तीन जगहों पर ब्रिज निर्माण की मांग… जदयू

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने 05 सितम्बर 2022 को पटना में आयोजित जदयू राष्ट्रीय परिषद् की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जिले के विभिन्न मुद्दों सहित खगड़िया सोनमनकी सुगरकोल सहरसा के मार्ग में सहरसा जिला अंतर्गत खजुरदेवा चौक के निकट डेंगराही घाट पर ,खगड़िया सदर प्रखण्ड के एन एच 31 दुर्गापुर ढ़ाला से भाया चौधरी टोला व खगड़िया शहर के शहर सुरक्षा बाध (दाननगर) के मध्य बूढ़ी गंडक नदी पर तथा अलौली प्रखण्ड के रामपुर अलौली पंचायत अंतर्गत अलौली गढ़ घाट पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कराने की मांग की है।
इधर जदयू के प्रदेश महासचिव सह बेगूसराय जिला जदयू संगठन प्रभारी साधना देवी सदा, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, नगर परिषद् के पूर्व उप सभापति राजकुमार फोगला, विनय कुमार पटेल,जदयू नगर परिषद् अध्यक्ष अमित कुमार पप्पू ,चन्दन कुमारी, जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन एवं निर्मला कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा फरकिया के उद्धार के लिए जो तीन प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पुल निर्माण कराने की मांग की गई है वो सराहनीय प्रयास है।इसके लिए श्री मंडल साधुवाद के पात्र हैं।
सराहनीय प्रयास के लिए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल, मुखिया संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतों, सुवोध यादव, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, मानसी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह, खगड़िया प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, पंकज चौधरी, राजू गुप्ता, अनुज शर्मा वकिल कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, कुलदीप कुमार पटेल, राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल को वधाई दिया।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close