राजद नेता मनोहर यादव ने पौधरोपण कर रोहित नगर के समस्त ग्रामवासियों को पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का दिया संदेश…

राजद नेता मनोहर यादव ने पौधरोपण कर रोहित नगर के समस्त ग्रामवासियों को पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का दिया संदेश…राजद नेता मनोहर यादव ने पौधरोपण कर रोहित नगर के समस्त ग्रामवासियों को पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का दिया संदेश...खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज दिनांक 14 जुलाई गुरुवार को सावन के पवित्र महीना के आगमन पर माड़र उत्तरी पंचायत के वार्ड नं-10 रोहित नगर में पूर्व नगर सभापति सह राजद एम एल सी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद नेता सुनील चौरसिया वृक्षारोपण किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम रोहित नगर के समस्त ग्रामवासियों के द्वारा आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण के बाद ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों के द्वारा जो यह वृक्षारोपण का काम किये हैं यह बहुत ही सुंदर काम है।एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान है।प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं कहर ढाने लगेंगी। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को पूरा महत्व दिया। वेदों-पुराणों और शास्त्रों में भी पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए विशेष जोर दिया गया है। पुराणों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एक पेड़ लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है, जितना कि दस गुणवान पुत्रों से यश की प्राप्ति होती है। इसलिए, जिस प्रकार हम अपने बच्चों को पैदा करने के बाद उनकी परवरिश बड़ी तन्मयता से करते हैं, उसी तन्मयता से हमें जीवन में एक पेड़ तो जरूर लगाना चाहिए और पेड़ लगाने के बाद उसकी सेवा व सुरक्षा करनी चाहिए। तभी हमें पेड़ लगाने का परम पुण्य हासिल होता है।

शास्त्रों के अनुसार एक पीपल, एक बरगद, दस इमली, कैथ, बेल, आंवले और आम के तीन-तीन पेड़ लगाने से मनुष्य को कभी भी नरक का गमन नहीं करना पड़ेगा, अर्थात उसे कभी नरक में नहीं जाना पड़ेगा। भविष्य पुराण में वर्णन मिलता है कि पीपल के तीन पेड़ लगाने से सद्गति मिलती है। इसके साथ ही लिखा है कि कदंब लगाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, अशोक लगाने से शोक का नाश होता है, जामून से धन की प्राप्ति होती है, बेल-बिल्वपत्र से लंबी आयु मिलती है, तेंदू से कुल की वृद्धि होती है, अनार से विवाह के योग बनते हैं, सुपारी से सिद्धि की प्राप्ति होती है, शमी से भयंकर रोगों से छुटकारा मिलता है, शीशम लगाने से लोक-परलोक दोनों सुधरते हैं और केशर वृक्ष लगाने से शत्रुओं का नाश होना बताया गया है।
सुनील चौरसिया ने कहा कि आज रोहित नगर के ग्रामीणों द्वारा पेड़ लगाया गया है यहाँ पेड़ लगाने शरुआत कर दिया गया है।यहाँ मैं मनरेगा से सैकड़ों पेड़ लगवाऊंगा। इस नगर में पेड़ लगाने के लिए सरकारी जमीन पर्याप्त है।
मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदन पासवान, राजद नेता जितेंद्र श्रीवास्तव, जय कुमार,समाजसेवी संजय सिंह, रोहित कुमार,ग्रामीण इंदल कुमार,अमरजीत साह, भरत साह, सूजा देवी,अंजू देवी,सावित्री देवी ,राहुल कुमार,बादल कुमार ,युगेस्वर साह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close