डॉ. विवेकानंद की पहल से बगरस में चिकित्सा सेवा का श्रीगणेश… विजया दशमी पर प्रस्तावित शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू

डॉ. विवेकानंद की पहल से बगरस में चिकित्सा सेवा का श्रीगणेश… विजया दशमी पर प्रस्तावित शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू…

बेगूसराय/बगरस/ कौशी एक्सप्रेस/  शारदीय नवरात्र एवं विजया दशमी के पावन अवसर पर बखरी प्रखंड के बगरस में प्रस्तावित शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सेवा के लिए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) का शुभारंभ किया गया। श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के संस्थापक-सह-निदेशक डॉ. विवेकानंद एवं डॉ. सत्यम कुमार की पहल पर शुरू हुई इस सेवा को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डॉ. विवेकानंद का सपना बगरस को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस दिशा में 65 एकड़ भूखंड पर अमर शहीद खुदीराम बोस मेडिकल कॉलेज एवं वीर लोरिक विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रस्तावित योजना तैयार की गई है। ओपीडी सेवा की शुरुआत को इसी बड़े संकल्प की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि गत 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ था। भूमि पूजन डॉ. विवेकानंद एवं डॉ. रीणा रूबी द्वारा किया गया था। इस परियोजना के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मालूम हो कि परियोजना की परिकल्पना के अनुसार, बगरस में संस्थान विकसित होने से खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सहरसा सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों और आम लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। वहीं, उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ने से युवाओं को अपने क्षेत्र में ही आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

डॉ. विवेकानंद की इस पहल से क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। विजया दशमी के अवसर पर ओपीडी सेवा की शुरुआत ने प्रस्तावित परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल की है। अब लोगों की नजर मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े आगामी चरणों और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर रहेगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close