खगड़ियाः  तृतीय पुण्य तिथि पर पूर्व जिप अध्यक्षा स्व. सुशीला देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई…हम अपनी पूज्य माता के आदर्शो व संस्कारों को अपने जीवन में साकार करने का प्रयत्न कर रहे हैं – डा. सलील यादव

खगड़ियाः  तृतीय पुण्य तिथि पर पूर्व जिप अध्यक्षा स्व. सुशीला देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई...हम अपनी पूज्य माता के आदर्शो व संस्कारों को अपने जीवन में साकार करने का प्रयत्न कर रहे हैं – डा. सलील यादव … खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ 8 दिसंबर 2021 को स्थानीय मानसी प्रखन्डन्तर्गत भरत नगर ( माँ कात्यायानी पेट्रोल पंप परिसर) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व जिप अध्यक्ष व भाजपा नेत्री स्व. सुशीला देवी को उनके पुत्र सुशांत यादव, डा. सलील यादव , पुत्री सुषमा कुमारी पूर्व निर्वतमान अध्यक्ष श्वेता भारती सहित सदर विधायक छत्रपति यादव, विधान पार्षद रजनीश कुमार, जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह, मनीष सिंह, ओम यादव, अशोक यादव, छत्रधारी राम, मुखिया विजेन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जाप नेता अभय कुमार गुड्डू,ओम यादव, श्यामनंदन सिन्हा, आनंदी शर्मा, शहदी यादव, राजाराम सिंह, हीरानंद सिंह, नागेश्वर यादव, योगेन्द्र यादव, ई अभिषेक कुमार, कुणाल कुमार, कौशिक कमार, रुपेश कुमार, रतन कुमार, ललन पंडित, अमृत राज, दयानंद यादव, मनोज कुमार, नरेश सहनी, विशंभर यादव (शिक्षक ), रौधन चौघरी, जितेन्द्र यादव  गगन शर्मा, अशोक पोद्दार, संतोष, पप्पू सिंह, अमित, प्रेम, दीपक, सिम्मी कुमारी, गुलशन सरोवर, सर्वेश सिं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्व. सुशीला देवी के आर्दर्शों, कार्यों और निस्वार्थ सेवाओं को उपस्थित सज्जनों ने व्यक्त करते हुए आनेवाली पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया। स्व. सुशीला देवी के छोटे पुत्र डा सलील यादव (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता)
ने कहा कि उनकी माँ उनके जीवन को तराशने वाली महान् शिल्पी थीं। उन्हेांने अपनी मर्मस्पर्शी बातें व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया की अकूत धन संपत्ति का मूल्य माँ की ममता के सामने तुच्छ है। आगे उन्हेांने कहा कि वे तो माँ की प्रतिमा के सामने खड़ा होकर प्रतिदिन सुबह-शाम उनके स्नेह का अमृत अपने दिल में पिरोते हैं।

वहीं दूसरी ओर स्व. सुशीला की पुत्रवधु श्वेता भारती एवं उनके पति नेता सह समाजसेवी सुशांत यादव ने कहा कि जीवन में मृत्यु एक कटू सत्य है लेकिन इंसान की कृति  कभी समाप्त नहीं होती है, आज माँ की आंचल से दूर रहते हुए भी हम उन्हें याद करते हुए ममता का दामन बटोरना चाहते हैं । उन्हेांने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारी माता का आर्शीवाद समस्त परिजनों व जिलेवासियों पर बना रहे।
विदित हो कि श्रद्धाजंलि सभा में सभी क्षेत्रों, सभी राजनीति दलों और सभी समुदाय लोगों की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि स्व. सुशीला देवी खगड़िया की एक महान् विभूति व महान आत्मा थीं।
बताया गया है कि इस अवसर पर पुत्री सुषमा कुमारी, पुत्रवधु श्वेता भारती, पुत्र डा. सलील यादव ने इंटर बिहार टाॅपर मधु भारती एवं बिहार जिला टाॅपर मैट्रिक आयुषी नंदन को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मालूम हो कि स्व. सुशीला देवी वरिष्ठ भाजपा नेत्री रही हैं, उन्हेांने जीवनकाल में गरीबों, असहाय लोगों को अपने आवास पर बुलाकर अन्न, वस्त्र व आर्थिक सहायता प्रदान किया करती थीं। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी स्व. सुशीला देवी लोगों की सहायता करते कभी नहीं थकती थीं। आज उनकी इस महान परंपरा को अनुपालन उनके छोटे पुत्र डा. सलील यादव द्वारा किया जा रहा है।
विदित हो कि स्व. सुशीला देवी के पति भरत यादव का स्वभाव भी अत्यंत सरल और भक्तिपूर्ण रहा है।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close