खगड़िया के बच्चों के लिए सुनहरा मौका… 12 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता: विप्लव रणधीर..
खगड़िया के बच्चों के लिए सुनहरा मौका… 12 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता: विप्लव रणधीर..खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज 1 नवम्बर 2021 को खगडिया जिला शतरंज संघ की बैठक गौशाला रोड स्थित शतरंज संघ के जिला कार्यालय में आहूत हुई |
मालूम हो की संघ अध्यक्ष रंजित कान्त वर्मा की अध्यक्षता में जिला शतरंज संघ की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। वहीं बैठक संचालन संघ के सचिव बिप्लव रणधीर ने किया | सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने इस बात को लेकर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को लेकर विगत 2 वर्ष से शतरंज प्रतियोगीता का कोई आयोजन नहीं हो पाया जिसके कारण खिलाड़ियों और युवाओं को निराशा हुई है | बताया गया है कि युवाओं को निराशा से निकलने के लिए खगडिया जिला शतरंज संघ ने सर्वसम्मति से बैठक में तय किया है कि प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक गौशाला रोड स्थित मंडप बिबाह भवन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा |
संघ के सचिव बिप्लव रंधीर ने बताया की यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की जाएगी। एक 14वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाओ और सीनियर वर्गो के लिए | प्रतियोगिता अंतरास्ट्रीय पद्दती से खेली जाएगी जिसमे भाग लेने वाले सभी खिलारियो को सभी चक्र खेलने का अवसर मिलेगा |इस प्रतियोगिता में सभी वर्गो से चयनित शिर्ष चार-चार खिलाडियों को राज्य प्रतियोगोताओ में खगडिया जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा | प्रतियोगिता में खिलाडियों को पुरस्कार फरकिया पेट्रोल पंप के सौजन्य से दिया जायेगा जिनके प्रोपराइटर मो.एम अहमद ने इस बात की पुष्टि की |प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इक्छुक खिलाड़ी गौशाला रोड स्थित सूर्य मंदिर चौक , मीरा ट्रेडर्स [जिला कार्यालय ] में संपर्क करे फ़ोन नंबर 9939213944 | बैठक में उपाध्यक्ष प्रदुमन कुमार सिंह , मो.एम अहमद, संयुक्त सचिव चन्दन कुमार, राजकुमार, मदन मोहन सिंह , राजकिशोर सिन्हा, राकेश रंजन एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे |
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75