खगड़िया : युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष बबलू मंडल को बुके देकर जोरदार स्वागत करते हुए कहा- जिले के कार्यकत्ताओं में उत्साह की लहर फैल गई..

खगड़िया : युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष बबलू मंडल को बुके देकर जोरदार स्वागत करते हुए कहा- जिले के कार्यकत्ताओं में उत्साह की लहर फैल गई..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव सहित उनके साथ उत्साहित नगर अध्यक्ष छोटू सिंह जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह अलौली प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, जिला महासचिव राहुल कुमार व युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार 29 जनवरी 2021 को नवमनोनीत जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल को स्थानीय कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में फूल माला, गुलदस्ता देकर जिलाध्यक्ष का जोरदार ढ़ंग से स्वागत किया।
मालूम हो कि बबलू मंडल के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में जदयू नेताओं व कार्यकत्ताओं के बीच खुशी की लहर पसर गई। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने से जदयू के अनेक नेताओं ने जदयू कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के विश्वास पर खड़ा उतरना हम सभी की अहम जिम्मेवारी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना होगा। इसके लिए मिल-जुलकर पूरे उत्साह के साथ गांव-गांव तक अभियान चलाने की जरूरत है। वहीं नवमनोनीत जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर तक सघन अभियान चलाना चाहिए और संगठन में सभी को साथ लेकर नए धारदार और जुझारू संगठन तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
वहीं युवा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने संयुक्त रुप से उपस्थितजदयू नेतागण के साथ इस बार के विस चुनाव में खगड़िया व अलौली विधानसभा क्षेत्र में हार पर समीक्षा की और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श जारी रखने का निर्देश दिया।

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close