खगड़िया :  जदयू पार्टी के आलाकमान ने जिले के समर्पित नेता बबलू मंडल को जिलाध्यक्ष पद सौंप कर पार्टी की मजबूत आधारशीला रची है-सुनील कुमार/ मुखिया

खगड़िया :  जदयू पार्टी के आलाकमान ने जिले के समर्पित नेता बबलू मंडल को जिलाध्यक्ष पद सौंप कर पार्टी की मजबूत आधारशीला रची है-सुनील कुमार/ मुखियाखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बबलू मंडल को खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल की शालीनता व मित्रता जगजाहिर है, उनके अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
वहीं बछौता के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष व जदयू नेता सुनील कुमार तथा जदयू नेत्री रंजना कुमारी ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष बबलू मंडल के मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार बबलू मंडल को जदयू जिलाध्यक्ष बनाकर जदयू पार्टी की आधारशीला मजबूत की गई है।
बबलू मंडल के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में जदयू नेताओं व कार्यकत्ताओं के बीच खुशी की लहर पसर गई। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने से जदयू के नेता सुमित सिंह सहित अनेक नेताओं ने जदयू कार्यालय में भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
जदयू नेता सुनील कुमार ने प्रेस को बताया कि उनकी अमूल्य और सराहनीय सेवाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बबलू मंडल के मजबूत कंधों पर पार्टी का कार्यभार सौंपकर जिलाध्यक्ष का सम्मानित पद सेवा हेतु दिया है।
जदयू नेत्री रंजना कुमारी ने कहा कि अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह की इस दूरदर्शिता का परिणाम आनेवाले दिनों में सार्थक होगा। शुभकामना देते हुए रंजना कुमारी ने कहा कि बबलू मंडल ने सदैव पार्टी हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि बबलू मंडल के जिलाध्यध्क्ष बनने से पार्टी को नई उपलब्धि मिलेगी। साथ ही उनके मार्गदर्शन से पार्टी नित नई ऊंचाइयों को चूमेगी।

 

———————————————————————-

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close