खगड़ियाः नये कृषि कानून के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ किसान सम्मेलन की महत्त्वपूर्ण बैठक… बीजेपी सरकार ने 70 साल बाद किसानों को असली आर्थिक स्वतंत्रता दिलाई है- सुनील कु. साह/प्रखंड अध्यक्ष, बीजेपी

Slider ImageSlider ImageSlider Image

 खगड़ियाः नये कृषि कानून के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ किसान सम्मेलन की महत्त्वपूर्ण बैठक… बीजेपी सरकार ने 70 साल बाद किसानों को असली आर्थिक स्वतंत्रता दिलाई है- सुनील कु. साह/प्रखंड अध्यक्ष, बीजेपी

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ नये कृषि कानून के समर्थन में शनिवार 19 दिसंबर 2020 को सदार प्रखंड रहीमपुर पंचायत, वार्ड-8 में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार साह कीे अध्यक्षता में बीजेपी किसान सम्मेलन आयोजित हुई।
मालूम हो कि इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी , पूर्व किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, भाजपा जिला मंत्री संजीत साह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार साह, महामंत्री गौतम कुमार धुव्र झा, उपाध्यक्ष खगेश सिंह, चंद्र शेखर कुमार हेमंत कुमार सिंह सहित अनेक किसान बंधुं मौजूद थे।
विदित हो कि यह सम्मेलन दिल्ली के किसान आंदोलन के जवाब में हो रहा है. इसमें कृषि कानून की सही जानकारी किसानों को देने का दावा किया जा रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि नया कृषि सुधार बिल किसान की हर समस्या का समाधान है. उन्होंने बताया कि भाजपा के नेताओं द्वारा किसान संगठनों से लगातार बात की जा रही है, उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान निकल आएगा।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार साह ने मौजूद गणमान्य लोगोें सहित उपस्थित अनेक किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि तीनों कानून किसान हित में है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के नेतृत्व में ऐतिसाहिक विधेयक संसद में पारित किया गया है। बीजेपी सरकार ने 70 साल बाद किसानों को असली आर्थिक स्वतंत्रता दिलाई है। तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं. सरकार किसानों को 21वीं सदी में ले जाने के लिए प्रयासरत है. इस कानून से कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार सहित पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा।
सुनील कुमार साह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेता द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा हैं, मैं देश के किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में जो कृषि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई है वो किसान के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी. देश भर में सजग किसान व प्रबुद्ध किसान बिल का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं, आप किसानों से अनुरोध है कि इस बिल का समर्थन करें।

 

 

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close