खगड़िया में झूलन महोत्सव पर चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ…कुश्ती हमारी गौरवशाली परंपरा और खेल संस्कृति की पहचान : बबलू मंडल, विधायक 

खगड़िया में झूलन महोत्सव पर चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ…कुश्ती हमारी गौरवशाली परंपरा और खेल संस्कृति की पहचान : बबलू मंडल, विधायक

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ झूलन महोत्सव के अवसर पर सोमवार 24 अगस्त 2026 को बलुआही ठाकुरबाड़ी परिसर में बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती (दंगल) कमिटी, बलुआही के तत्वावधान में चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने फीता काटकर एवं पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता लगातार चार दिनों तक चलेगी।
उद्घाटन के उपरांत बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव संजय कुमार उर्फ वेदो यादव ने विधायक बबलू कुमार मंडल को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मशाला के पीछे करीब 14 लाख रुपये की लागत से स्टील शेड का निर्माण कराया गया है। इससे ठाकुरबाड़ी परिसर में शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शेड के निर्माण से गरीब परिवारों को वाटरप्रूफ पंडाल बनाने में होने वाला खर्च बचेगा और कम खर्च में शादी समारोह संपन्न हो सकेगा। नगर परिषद क्षेत्र के लोग यहां शादी एवं श्राद्ध आदि का भोज भी आयोजित करते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक बचत होगी।
इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने साक्षी ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर प्रमोद साह को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पदचिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में प्रमोद साह की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके द्वारा कुश्ती के लिए स्थायी अखाड़े का निर्माण कराया गया है। साथ ही बाहर से आने वाले महिला एवं पुरुष पहलवानों के लिए प्रतिदिन करीब 40 किलो दूध की व्यवस्था भी की जा रही है।
कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में अहम योगदान देने वाले पूर्व मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ऋतुराज कुमार, संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह एवं प्रियेश प्रकाश उर्फ बालाजी को बलुआही ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष इंजीनियर नंदन यादव ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पदचिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को कुश्ती कमिटी के सदस्य सह राजद जिला महासचिव सकलदीप यादव द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संजय सिंह, पूर्व उपसभापति सुनील कुमार पटेल, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, प्रणव कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बबलू कुमार, शिवराज यादव, समाजसेवी बिनोद कुमार उर्फ गुग्गु यादव, जैबू सिंह, डेविड कुमार, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, राजद नेता अजीत सरकार, राजकिशोर राज, सुबोध यादव, कुश्ती कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव, सदस्य मो. शाहबुद्दीन, मो. नसीम उर्फ लंबू, प्रमोद यादव, छेदी यादव, रोहित साव, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close